उत्तराखंड की प्रसिद्ध मिठाई

उत्तराखंड की प्रसिद्ध मिठाई में सबसे पहले नाम आता है बाल मिठाई का लेकिन इसके अलावा भी उत्तराखंड की कहीं सारी मिठाईयाँ ऐसी है जिनका नाम बहुत कम लोगों ने ही सुना होगा। तो जानिए बाल मिठाई के अलावा उत्तराखंड की प्रसिद्ध मिठाईयों के बारे में।

 बाल मिठाई



बाल मिठाई भारत के उत्तराखंड राज्य की एक लोकप्रिय मिठाई है। यह भुने हुए खोये पर चीनी की सफेद गेंदों के लेप द्वारा बनायी जाती है, और दिखने में भूरे चॉकलेट जैसी होती है। यह विशेष रूप से अल्मोड़ा के आसपास के क्षेत्रों में प्रसिद्ध है।खोये को चीनी मिलाकर तब तक पकाया जाता है, जब तक कि वह दिखने में चॉकलेट के सामान नहीं हो जाता। उसे कुछ समय तक जमने दिया जाता है, और फिर आयताकार टुकड़ों में काट कर चीनी की सफेद गेंदों से सजाया जाता है।कुमाऊं क्षेत्र में बाल मिठाई लगभग ७वीं - ८वीं सदी ई में नेपाल से आयी थी।[1] विद्वानों का यह भी मानना है कि बाल मिठाई शुरू में सूर्य देवता को अर्पित किया जाने वाला प्रमुख प्रसाद रहा होगा।

सिंगोरी


www.beingpahadiuk.com


                                           यह मावे से बनाया गया पेडा होता है जिसे नौ से दस घंटे तक सिंगोरी के पत्ते में लपेटकर रखा जाता है। इससे उस पत्ते की खुशबू पेडे में आ जाती है। देखने में यह पान की तरह लगता है। 

अरसा


        यह मिठाई उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई है। यह मिठाई चावल को 10 घंटे भिगोने के बाद पीसकर, छानकर गुड़ की चाशनी में डालकर बनाई जाती है। इस मिठाई को खास अवसरों पर ही बनाया जाता है |

रोटाना
                            
                       यह मिठाई उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाईयों में से एक है। आटे और गुड़ से बनी यह मिठाई गुलगुले की तरह ही होती है। पुराने जमाने में पहाड़ों में अक्सर लोगों को पैदल ही जाना पड़ता था इसलिए घर की महिलाएं उन्हें सफर में खाने के लिए रोटाना बनाकर देती थी।

झंगोरी की खीर

         
                    झंगोरी की खीर खाने में जितनी अच्छी लगती है उतनी ही लाभदायक है। झंगोर चावल से बनाए जाने के कारण इस खीर का नाम झंगोरी की खीर पड़ गया।

                                                        



Comments

Popular posts from this blog